फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के एल्सन चौक पर ग्रिल फांदने की वजह से ट्रैफिक रेंग रहा है। यह समस्या यहां पर लंबे समय से बनी हुई है। इसके बावजूद एनएचएआई(नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) इस जाम से राहत के लिए यहां मंजूर हो चुके फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। सेक्टर-58 में वाहनों की आवाजाही के कारण जेसीबी कट पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। इस वजह से यहां ट्रैफिक रोक कर चलाना पड़ रहा है। इस ट्रैफिक लाइट के जाम की वजह से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह-शाम व्यस्त घंटों में यहां वाहनों की लंबी लेन लग जाती है। जेसीबी चौक के पास एल्सन चौक पर पैदल राहगीर हाईवे की ग्रिल को फांदते हैं। इस वजह से ट्रैफिक की रफ्तार थमी रहती है। सुबह-शाम यहां ग्रिल फांदने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.