ग्रिड सब स्टेशन डकैती मामले में आरोपी को जमानत नहीं
रांची, जून 8 -- रांची। पिठोरिया के कोल्हैया कनादू स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में हुई डकैती के मामले में आरोपी संदीप सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त-13 देबाशीष मोहापात्रा की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। प्राथमिकी के अनुसार 23-24 मार्च की रात 12 से 15 हथियारबंद अपराधी ग्रिड सब स्टेशन में घुस गए थे। अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों को बंधक बनाकर सामान लूटे थे। यह भी पढ़ें- डकैती और आर्म्स एक्ट में गवाहों को दोबारा बुलाने की अनुमति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.