मधुबनी, दिसम्बर 9 -- फुलपरास। पावर ग्रिड सब-स्टेशन फुलपरास में वार्षिक प्रिवेंटिव विंटर मेंटेनेंस कार्य शुरू हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 से 12 दिसंबर 2025 तक अलग-अलग समय पर कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक 33 केवी घोघरडीहा फीडर एवं सांगी फीडर की बिजली बाधित रहेगी। वहीं 11 दिसंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक 33 केवी अंधराठाढ़ी फीडर की आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा 12 दिसंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 132 केवी एवं 33 केवी मेन बस के मेंटेनेंस कार्य के कारण तुलनपट्टीगंज,अंधराठाढ़ी, सांगी, घोघरडीहा एवं पावर सब-स्टेशन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय अभियंता अभिज्ञान अभिराजन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है तथा मेंटेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.