ग्रिड में आई तकनीकी खराबी से छह घंटे तक ठप रही बिजली
गोपालगंज, जून 10 -- थावे। गोपालगंज पावर ग्रिड में आई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार की देर रात से बुधवार सुबह तक मे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। करीब छह घंटे तक बिजली ठप रहने से जिले के विभिन्न 11 केवी फीडरों से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित रहा और सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 बजे गोपालगंज पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह भी पढ़ें- कई गांवों में गिरे बिजली के पोल, घंटों ठप रही आपूर्ति सूचना मिलते ही अभियंताओं और कर्मचारियों की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। लगातार प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.