छपरा, अप्रैल 18 -- रसूलपुर। एकमा ग्रिड का पावर शुक्रवार की देर रात पूरी तरह फेल हो गया। परिणाम रहा कि छ घंटे लोग परेशान रहे और तीन बजे सुबह तक क्षेत्र के उपभोक्ता जगराता करने पर मजबूर हो गये। भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिना सोये रात बिताईं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ग्रिड का फोन भी कर्मियों ने फ्लाइट मोड में डाल दिया जिसे जानकारी के अभाव में और भी तनाव ग्रस्त उपभोक्ता हो गये। उधर मुकुंदपुर माधोपुर फीडर के उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजाना शाम होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है।हर एक घंटे पर एक एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।लाइनमैन सह मानव बल मनीष सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में ऊपर से ही बिजली आपूर्ति सीमित मात्रा में मिल रही है इसलिए यह समस्या उत्पन्न हो रही है।जेई संतोष सावन का कहना है कि जब ऊपर से ही ग्रीड को बिजली ...