मोतिहारी, जनवरी 27 -- सिकरहना। नवनिर्मित 132 केवी ढाका पकड़ीदयाल संचरण लाइन की दूसरी सर्किट 132 केवी विभव पर गुरुवार से 132 / 33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र ढाका से बिजली आपूर्ति कर दी जायेगी। यह संचरण लाइन चिरैया प्रखंड के विभिन्न गांवों रूपहारा, हरबोलवा, परेवा, हरीहरा, धनौजी, कपुरपकड़ी व पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव, अजगरी, अजगरवा, सिसहनी आदि गांव की सीमाओं से होकर गुजरती है। इसकी जानकारी देते हुए ग्रिड के कार्यपालक सहायक विद्युत अभियंता संदीप कुमार ने लोगों से सुरक्षात्मक दृष्टि से इस लाइन के तार व टावर से दूर रहने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...