मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- छपार। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी छपार में ईद उल फितर के त्योहार पर ग्रिटिंग कार्ड व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का पैगाम दिया। शुक्रवार को मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। बच्चों ने ग्रीटिंग-कार्ड तैयार किए। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दुआएं मांगी और भाईचारे का पैगाम भी दिया। प्रबंधक संगीत पुंडीर और प्रधानाचार्य उजमा गोर ने बच्चों को ईद के महत्त्व, उसकी रिवायतें और आपसी भाईचारे की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नजमा गौर, अर्चना मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.