कोडरमा, मई 22 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ एवं मनीष कपसीमे, निर्देशिका सुनीता सेठ एवं शुभा कपसीमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, छात्रावास कप्तान कृष, उपकप्तान समर्थ पाण्डेय, स्पोर्ट्स कप्तान अमरदीप एवं उपकप्तान पंकज उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ...