कोडरमा, मई 12 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के सभागार में विद्यालय के पूर्व छात्र अंशुमन कुमार सिंह के सम्मान में सोमवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अंशुमन कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, जिला और राज्य का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, वरिष्ठ माध्यमिक समन्वयक विजय कुमार सिंह एवं जितेंद्र चौधरी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। अंशुमन कुमार सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- यूपीएससी भारतीय वन सेवा में अखिल भारतीय द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर किया सम्मानितकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत छात्र सेवा प्रकोष्ठ समन्वयक सुधांशु कुमार क...