कोडरमा, दिसम्बर 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। ग्रिजली स्कूल तिलैया डैम ने एक बार फिर जूडो के राज्यस्तरीय मंच पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। स्कूल के जूडो खिलाड़ियों ने कैडेट व जूनियर राज्य जूडो चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक हासिल किए, बल्कि राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर स्कूल व जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक अर्जित किया। कैडेट (अंडर-17) आयु वर्ग में सचिन कुमार ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक व आदर्श कुमार ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सीनियर (अंडर-21) आयु वर्ग में आदर्श कुमार ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, जबकि अभिषेक कुमार यादव ने 55 किलोग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.