ग्रिजली समेत कई शिक्षण संस्थानों में योग का आयोजन
कोडरमा, जून 21 -- चंदवारा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों, पार्टी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग शिविर का आयोजन किया गया। ग्रिजली विद्यालय योग शिविर शुभारंभ हॉस्टल कैप्टन हर्ष कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। वहीं योग प्रशिक्षक उमेश विश्वकर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्मविश्वास व आंतरिक संतुलन प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों व अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं सूर्य नमस्कार का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.