ग्रिजली विद्यालय में नशामुक्ति जागरुकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता
कोडरमा, जून 29 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में नशामुक्ति जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीसीए विभाग की समन्वयक प्रीति जगनानी के नेतृत्व में शालिनी सिन्हा, फारिया सबा, आरडी पांडेय व संजय कुमार राय के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का विषय नशामुक्त जीवन व सकारात्मक जीवन-मूल्य रखा गया। प्रतियोगिता में श्रेया विजय जायसवाल ने प्रथम, वत्सल सिन्हा ने द्वितीय व निशांत राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.