कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं सदर अस्पताल कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा। सोमवार को आयोजित शिविर में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अनिल दास, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम के शिक्षक सौरव केसरी एवं अनुराग कुमार सिंह तथा केएसएच यूथ फाउंडेशन, कोडरमा के सदस्य सुमित कुमार और रामू कुमार ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में सदर अस्पताल कोडरमा से डॉ. शैलेंद्र वर्मा की टीम मौजूद रही।इस अवसर पर एनएसएस इकाई के नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। विशाल कुमार सिंह ने बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.