ग्रिजली कॉलेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कोडरमा, सितम्बर 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए।इस अवसर पर एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यों और महत्ता की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षुओं को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से भी अवगत कराती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर किया पौधारोपण मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.