कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भगवान महावीर जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा भगवान महावीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बीएड के प्रशिक्षु शोभा कुमारी विश्वकर्मा, पवन कुमार पंडित एवं पवन कुमार ने भगवान महावीर के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव ने महावीर जी के शैक्षिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओं के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड विभागाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.