कोडरमा, जुलाई 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नामांकन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बीएड शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने की। बैठक में नामांकन प्रकोष्ठ के प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि प्रथम चक्र के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग पंजीकरण 14 से 20 जुलाई, द्वितीय चक्र के लिए 6 से 11 अगस्त तथा तृतीय चक्र के लिए 24 से 28 अगस्त 2026 तक होगा।

आवेदन पत्र संशोधन की तिथियां अभ्यर्थी प्रथम चक्र के लिए 21-22 जुलाई, द्वितीय चक्र के लिए 12-13 अगस्त तथा तृतीय चक्र के लिए 29-30 अगस्त को आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। प्रथम चक्र की सीट आवंटन सूची 27 जुलाई, द्वितीय चक्र की 17 अगस्त तथा तृतीय चक्र की 2 सितंबर को जारी की जाए...