कोडरमा, अप्रैल 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में सीआईएसएफ अग्नि शाखा की ओर से कार्यालय परिसर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी के सीजीएम सह केटीपीएस के परियोजना प्रधान संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में एचओपी संजय कुमार, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिवाकर कुमार कर्ण सहित अन्य अधिकारियों व कर्मियों ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉकयार्ड में एसएस फोर्ट स्टिकीन नामक जहाज में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एचओपी संजय कुमार ने कहा कि सीआईएसएफ के जवानों की तत्परता के कारण देश की औद्योगिक संपत्तियां सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लो...