ग्रिजली के प्रशिक्षुओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोडरमा, अगस्त 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव इंदरवाटांड़ में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमें प्रकृति और आदिवासी समुदायों के बीच सदियों पुराने गहरे संबंध की याद दिलाता है। आदिवासी जीवन-दृष्टि में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की समृद्ध परंपरा निहित है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सूर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.