कोडरमा, मई 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया नगरपरिषद के अध्यक्ष रमेष हर्षधर, विद्यालय के निदेशकद्वय अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, निदेशिका सुनीता सेठ, शुभा कपसिमे, तनिष्क सेठ (सी.ओ.ओ., ग्रिजली पब्लिक स्कूल एवं ग्रिजली विद्यालय), प्रो मोहित तिवारी (प्राचार्य, ग्रिजली बीएड कॉलेज), अंजना कुमारी (प्राचार्या, ग्रिजली विद्यालय) ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीरजा तथा उपप्रधानाचार्या वंदना नारायण के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि रमेष हर्षधर ने अपने संबोधन में विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं संस्कारपूर्ण वातावरण की सराहना करते हुए...