विकासनगर, फरवरी 24 -- कालसी ब्लॉक के कोठा-तारली गांव में मंगलवार को क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और जागरूक किया। आरबीआई के एलडीओ रजनीश सैनी ने कहा कि बैंक का लक्ष्य है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपनी आय का उचित प्रबंधन कर सके, सुरक्षित निवेश कर सके और वित्तीय धोखाधड़ी से बच सके। उन्होंने ग्रामीणों को अच्छे व खराब लोन के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि लोन केवल उसी समय लें, जब आपको लगे कि आप लोन से मिले पैसे को सहीं जगह निवेश कर इतनी आमदनी कर सकते हैं, जिससे लोन की किश्त भी चली जाए और आपको भी कुछ न कुछ बच जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.