वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 11 -- यूपी में अलीगढ़ शहर के नामचीन रेस्टोरेंट में मिनरल वाटर की बोतल पर 10 रुपये अधिक चार्ज वसूलने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष ने पीड़ित के हक में फैसला सुनाया है। आयोग ने ग्राहक को ब्याज समेत रुपये लौटाने के साथ संचालक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। बता दें कि अकराबाद थाना क्षेत्र के अद्यौन निवासी शमीम अहमद ने समद रोड पर पवन पैलेस स्थित मेजबान रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ वाद दायर किया था। इसमें कहा था कि छह जुलाई 2024 को वह अपने दोस्त के साथ मेजबान रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे। शमीम ने नॉर्मल पानी मांगा, मगर रेस्टोरेंट की ओर से उनकी बिना सहमति के किनले ब्रांड की मिनरल वाटर की बोतल दे दी। इसका मूल्य 20 रुपये था, मगर 10 रुपये अधिक यानी 30 रुपये लिए गए। इसे लेकर शमीम ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.