ग्राहक से पंगा लेना Ola को पड़ा महंगा! कोर्ट ने लगा दिया Rs.45,000 का जुर्माना; जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली, जून 29 -- आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमु की एक कंज्यूमर कोर्ट ने मशहूर ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक पर 45,000 का जुर्माना ठोक दिया है। यह जुर्माना कोर्ट ने उसकी सर्विस में लापरवाही के लिए लगाया है। दरअसल, कोर्ट ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि कंपनी दो साल से ज्यादा समय तक स्कूटर का एक छोटा सा लॉक ठीक नहीं कर पाई। ग्राहक ने इसके लिए कई चक्कर काटे, ईमेल किए और कानूनी नोटिस भी भेजा। कोर्ट ने ओला कंपनी और उसके लोकल सर्विस सेंटर को आदेश दिया है कि वे शिकायतकर्ता के ओला S1 प्रो स्कूटर की डिग्गी का लॉक मुफ्त में ठीक करके दें। ईटी में छपी एक खबर के अनुसार, यह फैसला 9 जून, 2026 को आया।क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला अनंतपुरमु के रहने वाले एक वकील, एम. मुरली मोहन से जुड़ा है। उन्होंने 29 अक्टूबर, 2022 को ओला का S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.