गोपालगंज, फरवरी 23 -- मांझागढ़ । पुलिस ने आम जनता व ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों की सुरक्षा को लेकर लोगों से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस नियमित गश्ती के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने सीएसपी संचालकों को अपने केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ाने को कहा है। वहीं एक लाख रुपए या उससे अधिक राशि बैंक से निकासी कर अपने गंतव्य तक ले जाना पर पुलिस की सहायता लेने को कहा है। थानाध्यक्ष ने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल मांझागढ़ थाना या डायल 112 पर भी देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.