औरंगाबाद, जनवरी 15 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के टिकरी रोड अली नगर निवासी सदरुल खान की पत्नी रुखसाना खातून ने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के द्वारा धोखाधड़ी कर रुपए निकाल लेने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि उसके पति जो पैसे भेजते थे, वह अपने खाते में उसे जमा करती थी। जब रुपए निकालने की आवश्यकता होती थी तो वह ग्राहक सेवा केंद्र, पठान टोली में जाकर पैसों की निकासी करती थीं। 8 जनवरी को वह पैसों की जरूरत होने पर पठान टोली स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंची तो वहां शाखा को बंद पाया। आस-पास के दुकानदारों से जानकारी ली तो पता चला कि उक्त ग्राहक सेवा केंद्र बंद हो गया है। उसका संचालक योगेंद्र कुमार कई खाता धारकों का रुपया निकाल कर गबन करने के आरोप में जेल गया है। वह अपने खाते के संबंध में जानकारी लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.