ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े 60 हजार रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा, जून 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झगराखांड मुख्य बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने केंद्र का लॉकर तोड़कर लगभग 60 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रदीप पाठक मंगलवार दोपहर प्रतिदिन की तरह केंद्र का शटर बंद कर भोजन करने घर गए थे। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर बंद था, लेकिन अंदर रखे लॉकर का ताला टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- मल्लहचकिया में एक ही रात दो घरों से लाखों की संपत्ति चोरी जांच करने पर पता चला कि लॉकर में रखे 100 रुपये और 500 रुपये के एक-एक बंडल सहित कुछ खुदरा राशि गायब है। घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.