आगरा, जनवरी 5 -- कस्बा में पटियाली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। रविवार की तड़के क्षेत्रीय लोगों को दुकान में आग लगी हुई दिखी। सूचना पर पहुंचे प्रतिष्ठान संचालक ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। इस प्रतिष्ठान में जनरल स्टोर व बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित था। कस्बा निवासी अमित राठौर का पटियाली रोड पर प्रतिष्ठान है। इस प्रतिष्ठान में अमित जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका भाई सुमित कुमार बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। रविवार की अल सुबह क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों ने प्रतिष्ठान से धुआं उठता देखा तो जानकारी दी। सूचना के बाद प्रतिष्ठान स्वामी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत पर आग पर काबू पाया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.