कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर, संवाददाता। नयागंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने टप्पेबाजी कर दी। कर्मचारी को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गया। कलक्टरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। नयागंज स्थित चतुर्भुज गली में अरुण वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। कर्मचारी सौरभ वर्मा के अनुसार बीती 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे एक युवक दुकान पर आया। जिसने अंगूठी दिखाने को कहा। उन्होंने उसे अंगूठी दिखाई। इस बीच युवक ने चाय पीने की बात कही, तो वह चाय लेने चले गए। जब वह वापस लौटे तो युवक नहीं दिखा। जब उन्होंने दुकान का लॉकर देखा तो उससे तीन अंगूठियां और एक जोड़ी टॉप्स गायब मिले। तत्काल उन्होंने मामले की जानकारी दुकान मालिक और कलक्टरगंज पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी विनय तिवारी ...