रामगढ़, मार्च 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मेन रोड स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और दुकानदार से बिजली का तार दिखाने को कहा। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को अन्य सामान दिखाने के बहाने उलझा दिया और मौका पाते ही दोनों युवकों ने 2.5 एमएम का चार बंडल बिजली तार लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि दुकानदार दूसरा सामान निकालने के लिए अंदर गया, तब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि उनकी पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना में दुकानदार को कई हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। घटना के बाद स्थानीय ...