रांची, मार्च 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के मेन रोड तनिष्क प्रतिष्ठान से एक चोर ने हीरे का रिंग लेकर फरार हो गया। इस वारदात को आरोपी ने उस समय अंजाम दिया, जब दुकानदार अन्य लोगों को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इस संबंध में प्रतिष्ठान के कर्मी सूरज ठाकुर ने हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सूरज ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ग्राहक बनकर उनके प्रतिष्ठान में पहुंचा। हीरे का रिंग दिखाने की मांग की। मैनेजर धर्मेंद्र उसे रिंग दिखाने लगा। इसी बीच आरोपी ने रिंग चुरा लिया। फिर कहा कि उसे पंसद नहीं है, कहते हुए दुकान से निकल गया। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि रिंग गायब है। हालांकि कर्मियों ने आसपास में उसकी तलाश भी की। लेकिन पता नहीं चला। करीब एक लाख रुपए का रिंग चुराकर आरोपी ले गया। इधर, पुलिस मामले की तफ्तीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.