गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक के निकट कोर्ट रोड में स्थित मां रानी ज्वेलर्स नामक जेवर दुकान में रविवार को ग्राहक बनकर पहुंचा एक उच्चका आभूषण लेकर फरार हो गया। उच्चका लगभग 10-12 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर भागने में सफल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। घटना की जानकारी नगर पुलिस को दे दी गयी है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। उच्चके की तलाश की जा रही है। उच्चका लॉकेट एवं टॉप्स लेकर भागा है। मां रानी ज्वेलर्स के मालिक नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला निवासी महेश कुमार पिता सुदेश राम है। यह भी पढ़ें- बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये रुपए उड़ाए रविवार को वे अपने दुकान में अकेले थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर आया और गहने दिखाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.