हापुड़, मई 8 -- शहर की पुस्तक दुकानों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने दो किताबों की दुकान पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वह दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंची और किताबों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। एनसीईआरटी की पुस्तकों के संबंध में जानकारी की गई। नए शैक्षिक सत्र में किताबों की दुकानों पर अभिभावक और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। पुस्तकों के विक्रेता मनमानी कर रहे हैं। जिस पर लगाम लगाने के लिए डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया द्वारा गुरूवार को दो पुस्तकों की दुकान पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। उन्होंने दुकानों के संचालकों को अपना परिचय नहीं दिया। वह ग्राहक बनकर कोठी गेट के आसपास स्थित दो पुस्तक दुकानों पहुंची। दुकानों पर एनसीईआरटी की पुस्तकों के संबंध में जानकारी की गई। पुस्तक विक्रेता ने बताया कि एनसीईआरटी की कुछ किताबें दुकान ...