मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के सीआरपीएफ कैंप के निकट महमदपुर चौक पर स्थित मां रेखा ज्वेलर्स दुकान में आए दो शातिरों ने 15 ग्राम सोने के गहने की चोरी कर ली। सीसीटीवी में दुकानदार की मौजूदगी में गहना उड़ाते दोनों शातिर दिख रहे हैं। इसको लेकर अहियापुर थाने में दुकानदार ने एफआईआर दर्ज कराई है। आभूषण व्यवसायी राजा कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनकी दुकान में रविवार की शाम सवा पांच बजे दो शातिर ग्राहक बनकर आए। इसमें एक सफेद व लाल रंग की जैकेट पहने हुए था। दोनों ने ग्राहक बनकर कई गहने देखे। इसी दौरान गहने का एक डब्बा चुपके से पॉकेट में रख लिया। इसके बाद दोनों बाद में आने की बात बताकर चले गए। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.