महोबा, मार्च 29 -- महोबा, संवाददाता। सराफा दुकान से चांदी की हाय लेने के बाद ग्राहक ने सोने के आभूषण की खरीद करने के नाम पर दस ग्राम सोने के आभूषण पार कर दिए। सराफा व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में पीडित रानू सोनी निवासी मोहल्ला मनोहरगंज ने बताया कि 28 मार्च को वह अपनी सराफा दुकान में था तभी एक व्यक्ति आया और चांदी की हाय खरीदी। हाय की खरीददारी करने के बाद भुगतान किया और बाद में सोने के आभूषण खरीदने की बात कही जिस पर वह कान की बाली दिखाने लगा। मौका पाकर टप्पेबाज ने सोने के टोप्स, जोध नथ, ओम सहित दस ग्राम के आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.