जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- बिष्टुपुर स्थित टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास एक महिला पर गर्म चाय उड़ेलने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में महिला पूरी तरह झुलस गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास चाय बेचने का काम करती है। सोमवार शाम महिला की दुकान में एक व्यक्ति आया और चाय मांगी। इसी दौरान महिला के साथ किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। बहस के दौरान ही व्यक्ति ने महिला पर चाय उड़ेल दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.