दरभंगा, जून 10 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। दरभंगा जिले के सीमावर्ती केवटी प्रखंड से सटे मधुबनी जिले के औंसी थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक ने नोजलमैन की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कर्मी को इलाज के लिए (lडीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा गांव निवासी चंदेश्वर यादव के 32 वर्षीय पुत्र भगवान लाल यादव के रूप में हुई है। वह औंसी थाना क्षेत्र के टेपरा चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर नोजलमैन के रूप में कार्यरत है। यह भी पढ़ें- ग्राहक ने पेट्रोल पंप के नोजलमैन को पीटकर किया घायलघायल के परिजन का बयान घायल के परिजन दिलीप कुमार ने बताया कि बुधवार को पेट्रोल पंप पर तेल भराने आए दो युवकों और कर्मियों के बीच पैसे के भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई...