देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के शनि मंदिर के बगल एक दुकान में ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट मामले में एक पक्ष के दुकानदार ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट व छीनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित मोहनपुर थाना के पिपरा गांव निवासी रामस्वरूप यादव ने नगर थाना में दर्ज कराये गए प्राथमिकी में जिक्र है कि 4 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी सिलाई मशीन की दुकान पर एक ग्राहक को मशीन दिखा रहा थे। उसी दौरान स्टेशन रोड निवासी अजय केशरी और विजय केशरी अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ दुकान में घुस आए। आते ही गाली-ग्लौज करते हुए आरोप लगाया कि उसके ग्राहकों को तोड़ रहा है। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अजय केशरी ने गड़ासा निकाल रामस्वरूप यादव के सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। जब आरोपी ने दोबारा वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.