ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट
गौरीगंज, जून 24 -- मुसाफिरखाना। भाले सुलतान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में ग्राहक को लेकर हुए विवाद में एक ही व्यवसाय से जुड़े दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लोहे की रॉड और डंडों से जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। रानीगंज निवासी फूलचन्द्र साहू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका तेल पिराई का कारोबार है। मंगलवार की शाम एक ग्राहक उनकी दुकान पर तेल पिराने आया था। जिसे उनका विपक्षी अपने साथ लेकर जाने लगा। जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो विधीचन्द्र, शिवचन्द्र और रीना ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.