गोरखपुर, मई 4 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में एक शातिर दुकानदार ने ग्राहक दिखाने के बहाने चार सर्राफा कारोबारियों से करीब 27 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पीड़ित कारोबारी नंदलाल वर्मा, अमजीत वर्मा, रंजीत वर्मा और संजय वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी खुद को 'दादा सो हांके' नाम से परिचित कराता था। वह पिछले कुछ समय से कस्बे में सोना-चांदी की दुकान संचालित कर रहा था, जिससे व्यापारियों के बीच उसकी पहचान बन गई थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- तीन करोड़ के जेवर और नगदी लेकर दो कारीगर फरारघटना का विवरण पीड़ितों ने बताया कि दो मई को दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.