नई दिल्ली, जून 21 -- देश की टॉप कार कंपनियों की लिस्ट में शुमार किआ इंडिया का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया की कई पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है कि डिलीवरी से ठीक पहले एक ग्राहक की बिल्कुल नई KIA कार शोरूम की लिफ्ट से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे खुशी का मौका एक चौंकाने वाले विवाद में बदल गया। इतना ही नहीं, जैसे ही इसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आईं एक नई बहस भी शुरू हो गई। फोटो को देखकर ये लगता है कि ये कार सेल्टोस थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहक को डिलीवरी देने से पहले डॉक्युमेंट कार्रवाई पूरी की गई। उसके बाद कार को पहली मंजिल से नीचे लाया जा रहा था, तभी शोरूम की लापरवाही के कारण वह गिर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अब ग्राहक पूरी तरह से नई कार की मांग कर रहा है, जबकि डीलरशिप ने इसके बदले इंश्योरे...