ग्राहक को अपनी तरफ बुलाने के लिए आपस में भिड़े दो दुकानदार
एटा, जून 9 -- हाथी गेट के सामने राजेश, संजय सक्सेना निवासी मोहल्ला किला गेट कोतवाली हाथऱस, दूसरे दुकानदार अमित, भाई रिंकू निवासी हाथी गेट के सामने कोतवाली नगर जूता-चप्पल की फड़ लगाते हैं। मंगलवार सुबह ग्राहक चप्पल खरीदने के लिए आए। दोनों दुकानदार ग्राहक को अपनी-अपनी तरफ बुलाने लगे। ग्राहक को अपनी-अपनी तरफ बुलाने को लेकर दोनों दुकानदार आपस में भिड़ गए। इनमें जमकर लात-घूसें चले। उन्हीं में से कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और दोनों दुकानदार को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों का शांतिभंग में कार्रवाई में की गई है। एसएचओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान हुआ है। अपनी अपनी दुकानों पर ग्राहकों को बुलाने की बात को लेकर गाली गलौज, मारपीट हुई थी。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.