नोएडा, मई 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-41 में ऑनलाइन ऑर्डर में सामान गायब मिलने की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज डिलीवरी ब्वॉय अपने साथियों के साथ ग्राहक के घर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर घर में आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आदर्श राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनके भतीजे अश्विनी राज ने अपनी मां के मोबाइल फोन से एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से घरेलू सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी मिलने के बाद परिवार ने सामान चेक किया तो कुछ वस्तुएं पैकेट में नहीं मिलीं। अश्विनी ने डिलीवरी ब्वॉय साकिम से शिकायत की। इस पर डिलीवरी ब्वॉय भड़क गया और अश्व...