हरिद्वार, अप्रैल 18 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मचारी पर ग्राहकों से वसूली गई रकम हड़पने का आरोप है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट में दायर प्रार्थनापत्र में अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि. के ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार निवासी ग्राम चौहन्दाहेड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर ने बताया कि कंपनी के कार्यालय शिवालिक नगर में निकुल कुमार निवासी जिला बिजनौर यूपी फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। उसका काम विभिन्न गांवों में जाकर ग्राहकों से किश्तों की वसूली करना था। आरोप लगाया कि निकुल कुमार ने डालूवाला खुर्द, इब्राहीमपुर मसाही, इमलीखेड़ा, गढ़मीरपुर, पूरणपुर, सोहलपुर, डीलमाजरा और पलूनी समेत कई केंद्रों से कुल 1,13,813 रुपये की वसूली की, लेकिन यह रकम कंपनी में जमा नहीं कराई...