गाजीपुर, जून 17 -- जमानियां। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर बुधवार को देवैथा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमानियां तहसील स्थित यूनियन बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम बूथों का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा प्रवेश-निकास द्वारों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। साथ ही ग्राहकों को साइबर अपराध एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया ...