नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में बीते कुछ सालों से लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एमजी मोटर्स की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार विंडसर ईवी ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) को बीते महीने कुल 4,530 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान मासिक आधार पर एमजी विंडसर ईवी की बिक्री में 74 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस दौरान 15 सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक कारों के बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही महिंद्रा XEV 9S बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा XEV 9S रही। महिंद्रा XEV 9S ने इस दौरान 8 पर्सेंट की मासिक गिरावट के साथ कुल 3,254 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री ...