नई दिल्ली, जनवरी 9 -- अगर आप भी BSNL के ग्राहक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा प्लान्स पर एक्स्ट्रा डेली डेटा दिया जा रहा है। दरअसल, बीएसएनएल अपने चार पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर पुरानी कीमत में ही एक्स्ट्रा डेली डेटा ऑफर कर रही है। लेकिन यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही है। यह ऑफर जल्द समाप्त होने वाला है। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए। लिस्ट में 30 दिन से लेकर 365 दिन तक प्लान्स शामिल हैं। चलिए एक-एक कर बताते हैं इन प्लान्स के बारे में सबकुछ...बीएसएनएल का 225 रुपये का प्लान यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ऑफर के तहत, फिलहाल इस प्लान में...