अररिया, जुलाई 2 -- अररिया, संवााददाता शहर के काली मंदिर चौक स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में मंगलवार को बैंक का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के सभी अधिकारी पेंशनधारियों, खाताधारकों, ग्राहकों तथा पत्रकारों की उपस्थिति में केक काटकर समारोह की शुरुआत की गई। मौके पर शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना एक जुलाई 1955 को हुई थी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास, सहयोग और निरंतर बढ़ते खातों की संख्या के कारण एसबीआई सफलता के 71वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। कहा कि एसबीआई हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी आधुनिक एवं सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता रहेगा。 यह भी पढ़ें- एसबीआई शाखा में मनाया गया स्थापना दिवससमारोह का आयोजन शाखा प्रबंधक ने...