नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- होंडा कार्स इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार को देश को इंतजार है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कंपनी EV सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब कंपनी दुनियाभर के बाजारों के लिए एक नई इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है। ये नॉर्थ अमेरिका और जापान के साथ भारत को टारगेट करेगी। कंपनी 2030 तक भारत में 10 नई कारें लॉन्च करने की योजना बना चुकी है। इनमें एक नई सब-4 मीटर SUV और एक नई मिड-साइज SUV शामिल हैं। होंडा अल्फा 0 इलेक्ट्रिक SUV पर भी काम कर रही है, जिसे बीते महीनों में कई बार देखा गया है। अब राजस्थान के टपुकारा में कंपनी के प्लांट के पास इसकी टेस्टिंग के दौरान के नए फोटो सामने आए हैं। होंडा अल्फा 0 का डिजाइन और एक्सटीरियरहोंडा ने अपनी अल्फा 0 EV के लिए यूटिलिटेरियन डिजाइन सिलेक्ट किया है। इस SUV का बॉडी स्टाइल अलग है। इसका...