नई दिल्ली, जून 5 -- अगर आप Xiaomi Pad 8 टैबलेट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं खरीदा है, तो आपके लिए बुरी खबर है। अब आपको इसे खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाओमी ने भारत में चुपचाप अपने Xiaomi Pad 8 की कीमत बढ़ा दी है। इस साल मार्च में लॉन्च किए गए टैबलेट के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। Xiaomi Pad 8 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 11.2-इंच 3.2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह भारत में दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,200mAh की बैटरी है। Xiaomi Pad 8 में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। बढ़ोतरी के बाद, कितनी हो गई है इस...