नई दिल्ली, मार्च 24 -- डिफेंडर जैसी लुक वाली Kia Syros की सेल ने कंपनी की टेंशन बढ़ा दी है। लॉन्च के वक्त ऐसा माना जा रहा था कि यह अपने यूनीक लुक्स के चलते ग्राहकों को काफी इंप्रेस करेगी, लेकिन सेल्स के आंकड़े अब कुछ और कहानी कह रहे हैं। एनडीटीवी ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2026 में किआ सिरोस की सेल मात्र 662 यूनिट रही। यह रेनो काइगर की 701 यूनिट और सिट्रोएन C3 की 753 यूनिट्स से भी कम है। जनवरी 2026 में भी किआ सिरोस ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में ज्यादा सफल नहीं रही और इसकी सेल केवल 465 यूनिट रही। बीते 6 महीनो में सिरोस केवल दिसंबर 2025 में ही 1116 यूनिट के साथ सेल के तीन डिजिट वाले आकड़े को पार कर पाई थी। फीचर्स के मामले में किआ सिरोस एक बेहतरीन प्रोडक्टयह माना जा सकता है कि किआ सिरोस का डिजाइन थोड़ा अलग है और इसी कारण इसको पसंद करने ...