नई दिल्ली, अगस्त 1 -- टाटा मोटर्स के लिए जुलाई, 2026 का महीना बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने हाल के सालों में अपनी बिक्री का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टाटा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर करीब 59 पर्सेंट का बड़ा उछाल आया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार टाटा ने एक ही महीने में 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं। बता दें कि जुलाई, 2026 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री (घरेलू और एक्सपोर्ट मिलाकर) 63,760 यूनिट पहुंच गई। आइए जानते हैं इस दौरान हुई बिक्री की डिटेल्स को विस्तार से।58% से ज्यादा बढ़ी बिक्री घरेलू मार्केट की बात करें तो टाटा मोटर्स ने जुलाई, 2026 में 62,611 पैसेंजर गाड़ियां बेची हैं। वहीं, पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 39,521 यूनिट का था। यानी...